फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर झमाझम बारिश, बर्बादी की कगार पर कई फसलें

विज्ञापन
कासगंज क्षेत्र के एक गांव में मटर की फसल देखता किसान - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। पिछले दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। गुरुवार रात को भी तेज बारिश हुई। इससे खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। सिर्फ गेहूं, जौ को छोड़कर बारिश से रबी की अन्य फसलें बरबादी के कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग पहले ही बारिश का अलर्ट जारी कर चुका है। बुधवार रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश गुरुवार रात झमाझम बारिश में बदल गई। इस दौरान शीतलहर भी चली। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। शुक्रवार को अधिकतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस पर रहा। लोग सर्द हवाओं से परेशान रहे। खेतों में मटर, आलू, तंबाकू की फसलों के बरबाद होने की आशंका है। सरसों की फसल का फूल भी झड़ गया है। इससे किसानों को चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें