फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के लिए अभी करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बारिश के लिए अभी लोगों को इंतजार करना होगा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में पूरे सप्ताह तक बारिश न होने की संभावना जताई गई है। वहीं किसानों से फसलों की सिंचाई करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बारिश न होने के चलते गर्मी का सितम जारी है। दिन में जहां तेज धूप बेहाल करती है तो वहीं शाम को उमस के चलते लोग परेशान रहते हैं। दूसरी और गर्मी के चलते खेतों में खड़ी धान और मक्का की फसल भी सूख रही है।
ऐसे में सभी लोग बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान में बारिश न होने की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 14 सितंबर तक बारिश या तो बहुत कम होगी या फिर नहीं होगी। ऐसे में लोग एक बार फिर मायूस हो गए हैं।
विज्ञापन

मौसम को देखते हुए उन्होंने किसानों से धान की फसल और मक्का की फसल की सिंचाई करने की भी सलाह दी है। उन्होंने बताया अगर किसान बारिश के इंतजार में रहेंगे तो फसलें सूखने का खतरा बढ़ जाएगा। इससे उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है।
बुधवार को 34 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
मौसम की अगर बात करें तो बुधवार को भी गर्मी के तेवर तल्ख ही रहे। सुबह से ही निकली तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान जहां 34 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें