फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज आगरा फोर्ट पहुंचेगी बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन

Sat, 31 Jan 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बरेली और बांदीकुई जंक्शन के बीच नई पैसेंजर ट्रेन का संचालन शनिवार से शुरू होने वाला है। गाड़ी संख्या 54356 बरेली से बांदीकुई के लिए और गाड़ी संख्या 54355 बांदीकुई से बरेली के लिए प्रतिदिन चलेगी। शनिवार को पहली बार गाड़ी संख्या 54356 बरेली जंक्शन से प्रस्थान कर आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन के संचालन से क्षेत्रीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रेन बहजोई, बबराला, राजघाट नरौरा, डिबाई, अतरौली रोड, हरदुआगंज और मंजूरगढ़ी होते हुए अलीगढ़ जंक्शन से गुजरेगी। इसके बाद दाउद खां, मंडराक, सासनी, हाथरस जंक्शन, पोरा, जलेसर रोड, चामरोला, बरहन जंक्शन, मितावली, एत्मादपुर, कुबेरपुर, छलेसर और यमुना ब्रिज होते हुए आगरा फोर्ट पहुंचेगी।

आगरा फोर्ट से यह ट्रेन ईदगाह, बिचपुरी, रायभा, अछनेरा जंक्शन, चिकसाना, भरतपुर जंक्शन, हेलक, नदबई, खेड़ली, घोसराना, मंडावर महवा रोड, करनपुरा, बीवाई और घासी नगर होते हुए सुबह 9:50 बजे बांदीकुई जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी संख्या 54355 जो बांदीकुई से बरेली के बीच चलेगी, वह भी अब रोजाना संचालित होगी। यह ट्रेन दोपहर 2:45 बजे बांदीकुई से चलकर शाम 7:20 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 10 डिब्बे और 2 एसएलआर सहित कुल 12 डिब्बे हैं। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें