फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरौलिया रज्जापुर मार्ग की 12 लाख से कराई जाएगी मरम्मत

Sun, 26 Oct 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के बरौलिया रज्जापुर मार्ग की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। मार्ग की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यदायी संस्थाई नामित होते ही मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मार्ग के निर्माण के लिए 12 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

बरौलिया रज्जापुर मार्ग पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। मार्ग पर गड्ढे होने के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने कई बार जन प्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग को इसकी जानकारी दी। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की मरम्मत कराने के लिए 12 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग मैनपुरी अखिलेश्वर कुमार अरुण ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने धनराशि स्वीकृत कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें