फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर में कराया जाए बार एसोसिएशन का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के चुनाव के संबंध में बुधवार को दीवानी के पास स्थित एक मैरिज होम में वकीलों की बैठक हुई। इसमें बार एसोसिएशन का चुनाव दिसंबर महीने में ही कराने पर चर्चा की गई। 17 दिसंबर को बार एसोसिएशन के सभागार में चुनाव के लिए होने वाले गुप्त मतदान को लेकर वकीलों ने आपस में रायशुमारी की।
विज्ञापन

दीवानी के पास स्थित एक मैरिज होम में वकीलों की हुई बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के तीन वरिष्ठ सदस्य रामदेव मिश्रा, बालकराम सिंह राठौर, रामसेवक वर्मा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में एसोसिएशन के सभागार में चुनाव को लेकर 17 दिसंबर को होने वाले गुप्त मतदान पर चर्चा की गई। एसोसिएशन के सदस्य जीतू राजपूत ने कहा एसोसिएशन का चुनाव दिसंबर महीने में ही कराया जाए। चुनाव संशोधित मॉडल बायलॉज से कराया जाना चाहिए।
उन्होंने प्रस्ताव रखा गुप्त मतदान में संशोधित मॉडल बायलॉज से दिसंबर महीने में ही चुनाव कराने के लिए मतदान किया जाए। एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन करके गुप्त मतदान में इसी आधार पर मतदान करने का निर्णय लिया गया। सौरभ यादव, ब्रजेंद्र सिंह यादव, आशुतोष पांडेय, अशोक बाजपेयी, नागेंद्र सिंह यादव, राहुल शाक्य, विनीत निगम, रोहित यादव, मुकेश शर्मा, हृदय चतुर्वेदी, प्रवीन यादव, प्रतिवेद लोधी, पवन सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें