फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने कोरोना अस्पताल की अव्यवस्थाओं की सीएम को भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना अस्पताल और क्वारंटीन सेंटरों की अव्यवस्थाओं पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। कासगंज बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर अव्यवस्थाओं का मामला उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सीएमएस को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि मरीजों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा। पंखे नहीं चल रहे और भर्ती मरीजों की कोई देखभाल नहीं की जाती। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते। कोरोना अस्पताल में भर्ती अधिवक्ता ने हालत बिगड़ने पर कई बार फोन किया लेकिन डॉक्टरों ने फोन नहीं उठाया। जब साथी अधिवक्ताओं को फोन किया तो अधिवक्ता को दवा, खाना आदि पहुंचाया गया।
अधिवक्ता की रिपोर्ट निगेटिव आ गई उसके बाद भी डिस्चार्ज नहीं किया गया। जब साथी अधिवक्ताओं ने इस पर ऐतराज किया तब उन्हें डिस्चार्ज किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि कंटेनमेंट क्षेत्रों को सैनिटाइज नहीं कराया जा रहा। दीनदयालपुरम कॉलोनी में एक बैंककर्मी संक्रमित मिले, लेकिन उस इलाके में सैनिटाइजेशन नहीं किया गया। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत करने व ज्ञापन देने वाले अधिवक्ताओं में यत्येंद्र शर्मा, नरेंद्र कुमार, सत्येंद्र पाल सिंह बैस, निशांत कामिल, अंजुम राहत, केशव मिश्रा, अनीता भारद्वाज, मुमताज अहमद, राजेंद्र प्रसाद, इश्तियाक अहमद, राकेश राजपूत, शशिकांत, आशिफ खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें