फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बार एसोसिएशन का चुनाव 30 दिसंबर को

Tue, 19 Dec 2023 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। तहसील परिसर स्थित बार एसोसिएशन के बार रूम में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान चुनाव कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा की गई। 30 दिसंबर को मतदान और मतगणना होगी। परिणाम घोषित होने के बाद नवीन कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारी मुन्नालाल राजपूत और अरविंद चतुर्वेदी ने सोमवार को बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र 20 व 21 दिसंबर को होगी, नाम वापसी 23 दिसंबर को होगी। नामांकन पत्रों की जांच 23 दिसंबर को होगी। 23 दिसंबर को नामांकन को अंतिम रूप दिया जाएगा। 30 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। तीन बजे मतगणना शुरू होगी। चुनाव अधिकारी मुन्नालाल ने बताया कि बार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए दस वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें