फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद खुली बैंकें, 15 करोड़ का हुआ लेनदेन

विज्ञापन
एसबीआई बैंक के एटीएम में लगी लोगों की लाइन। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। दीपावली पर चार दिन के अवकाश के बाद बुधवार को बैंक खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ गई। इस दौरान करीब 15 करोड़ का लेनदेन हुआ। उधर, एटीएम पर भी रुपये की निकासी के लिए लाइनें लगी रहीं। 26 से लेकर 29 अक्तूबर तक चार दिनों के लिए बैंक बंद थीं। बुधवार को बैंक खुलते ही ग्राहक पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान 15 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया। भीड़ के चलते कर्मचारियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भीड़ समस्या से निपटने के लिए बैंकों में पहले से ही अतिरिक्त काउंटर के संचालन के निर्देश दिए गए थे। शहर की बैंकों में अतिरिक्ति काउंटर के संचालन के चलते लोगों को थोडे़ इंतजार करने के बाद कैश मिल गया।
गुरुवार को भी बैंकों में अधिक भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक सोमवार से स्थिति सामान्य हो पाएगी। बुधवार को जिला सहकारी बैंक का मोबाइल एटीएम भी लोगों के खूब काम आया। बस स्टैंड, ईशन नदी पुल समेत कई प्रमुख स्थानों पर मोबाइल एटीएम से लोग रुपये निकालते रहे। इससे कुछ राहत रही।
विज्ञापन

एलडीएम कार्यालय लेता रहा जानकारी
बैंक अधिकारियों को इस बात की जानकारी थी कि चार दिन बाद बैंक खुलेंगे तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ेगी। इसलिए एलडीएम कार्यालय से बैंकों में कार्य की जानकारी ली जाती रही। हालांकि कहीं भी कोई समस्या नहीं आई।
एसपी ने बैंकों में परखी सुरक्षा व्यवस्था
बैंकों में भीड़ के चलते कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस मुस्तैद रही। जिले भर की बैंकों में पुलिसकर्मियों ने चेकिंग की। शहर में पुलिस अधीक्षक अजय शंकर ने बैंकों के बाहर चेकिंग की।
इस दौरान एक व्यक्ति को राइफल के साथ देखकर उन्हें लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। इसके बाद उसे कोतवाली भेज दिया गया, हालांकि कुछ देर बार घर से लाइसेंस मंगाने के बाद उसे छोड़ दिया गया। चेकिंग में सीओ सिटी अभय नरायन राय और इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई भी शामिल रहे।
विज्ञापन

बैंकों में बुधवार को रुपयों का लेनदेन हुआ। ग्राहकों की भीड़ के चलते कुछ देर लोगों को इंतजार करना पड़ा। जिले भर की बैंकों में 15 करोड़ का लेनदेन हुआ।
जोगिंद्र पाल, अग्रणी जिला प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें