फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के बाद बदल जाएगा ठाकुरजी के दर्शन का समय, इतने बजे खुलेंगे बांकेबिहारी मंदिर के पट

Tue, 19 Mar 2019 07:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली के बाद वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन समय बदल जाएगा। अभी शरद ऋतु के समयानुसार ठाकुरजी के दर्शन होते हैं। 22 मार्च से मंदिर के पट सुबह एक घंटे पहले खुलेंगे, जबकि रात को एक घंटे बाद बंद होंगे। 
विज्ञापन


होली के अगले दिन यानि शुक्रवार को चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया से ठाकुरजी के दर्शन समय में परिवर्तन हो रहा है। इसके अनुसार मंदिर के पट सुबह 7.45 बजे खुलेंगे। इसके बाद 15 मिनट बाद 8 बजे श्रृंगार आरती होगी। दोपहर को 12 बजे पट बंद होंगे। 

इसी तरह शाम को 5.30 बजे से ठाकुरजी के दर्शन होंगे और रात को 9.30 बजे शयनभोग आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का यह समय दिवाली तक रहेगा। अभी शरद ऋतु के समयानुसार मंदिर के पट सुबह 8.45 पर खुलते हैं। 
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु दर्शन को आते हैं। इस बार होली पर भारी भीड़ उमड़ रही है। बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में होली का उत्सव पांच दिन तक चलता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें