फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी मंदिर में नौका विहार लीला, तस्वीरें वायरल होने के बाद विवाद शुरू

Fri, 11 May 2018 09:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
नौका विहार लीला की तस्वीर
विज्ञापन
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में सेवायत द्वारा एकादशी पर गर्भगृह में की गई नौका विहार पर विवाद खड़ा हो गया है। नौका विहार के फोटो वायरल होने के बाद सेवायतों ने इसे मंदिर की परंपराओं के साथ खिलवाड़ बताया है। 
विज्ञापन


वहीं सेवायत ने इसे ठाकुरजी की भाव सेवा के अनुरूप की गई व्यवस्था बताया है। उनका कहना है कि ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के लिए नौका विहार कराया गया। इधर, मंदिर प्रबंधन ने इस मामले की जांच कराए जाने की बात कही है। 

शुक्रवार की सुबह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आनंद किशोर गोस्वामी की सेवा थी। इस सेवा में सेवायत के द्वारा मंदिर के गर्भगृह में नीले रंग का पानी भर दिया। 
विज्ञापन

वायरल हुईं नौका विहार की तस्वीरें

नौका विहार लीला की तस्वीर
इस पानी में गुलाब, गेंदा, मोगरा आदि फूलों की पत्तियां डालकर नदी का रूप दिया गया। इसके बाद सेवायत ने इस नदी में नौका और जलते हुए दीपकों का दान किया। 

दोपहर बाद मंदिर के गर्भगृह के यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं होने लगी। मंदिर के सेवायत प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में इस प्रकार की सेवा का निर्वहन होते नहीं देखा है। 

उन्होंने कहा कि मंदिर की परंपराओं के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए, बल्कि सेवायतों को नई परंपराओं को लागू करने से बचते हुए मंदिर की मान मर्यादा का ध्यान भी रखना चाहिए। इससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। 

इसलिए कराया नौका विहार

नौका विहार लीला की तस्वीर
वहीं मंदिर के सेवायत आनंद किशोर गोस्वामी ने कहा कि उन्होंने एकादशी पर ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से नौका विहार कराया। उन्होंने भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं किया और न की मंदिर की परंपरा को तोड़ा है। 

वहीं बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष कुमार शर्मा ने कहा है कि इस संबंध में मंदिर प्रशासक मथुरा मुंसिफ को अवगत करा दिया गया है। इस मामले में जांच बैठा दी गई है। 

सेवायत आनंद किशोर गोस्वामी अक्सर विवादों से सुर्खियों में बने रहते हैं। ठाकुर बांके बिहारी महाराज को जींस पेंट पहनाकर मोबाइल थमाने और अधिकारियों को मंदिर परिसर में भोजन कराने के मामले ने भी उन्हें सुर्खियों में ला दिया था। 
विज्ञापन

नौका विहार लीला की तस्वीर
14 सितंबर 2006 को आनंद गोस्वामी और उनके भाईयों ने श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ताक पर रखकर ठाकुरजी के श्रीविग्रह को जींस, टीशर्ट, ब्रेशलेट और मोबाइल धारण करा दिया। अदालत ने दोनों को कुछ दिनों के लिए सेवा पूजा से वंचित भी कर दिया।

वहीं नौ जनवरी 2015 को आनंद गोस्वामी की यज्ञशाला में गांव जहांगीरपुर निवासी तीन युवकों की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद भारी बवाल हुआ। अब मंदिर में नौका विहार लीला कर विवादों में घिर गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें