फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम ट्रांसफर कराने को भटक रही शहीद की मां, बैंक मैनेजर मांग रहा 50 हजार रुपये रिश्वत

Sat, 01 Jun 2019 04:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
शहीद जवान राजेश कुमार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एटा जिले में शर्मनाक मामला सामने आया है। जिस बेटे ने देश की रक्षा में शहादत दे दी, उसकी मां से बैंक मैनेजर ने रकम ट्रांसफर करने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। पीड़ित मां ने इसकी शिकायत अलीगढ़ मंडल के अधिकारियों से की है।

विज्ञापन

 
थाना जलेसर के गांव रेजुआ निवासी राजेश यादव पुत्र नेम सिंह सेना की 57 राष्ट्रीय रायफल्स में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान 6 दिसंबर 2018 को वो श्रीनगर में शहीद हो गए थे। शहीद राजेश यादव का एटा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खाता है, जिसमें उनकी मां रामवती नामित हैं।
 
रामवती के मुताबिक बेटे के बैंक खाते में तीन लाख से अधिक रुपये जमा हैं। बेटे की शहादत के बाद मां इस रकम को अपने खाते में ट्रांसफर कराना चाहती है। आरोप है कि अप्रैल में इसकी प्रक्रिया शुरू की गई तो बैंक मैनेजर ओमप्रकाश ने उनसे 50 हजार रुपये की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्वत न देने पर करने लगा परेशान

रामवती ने 50 हजार रुपये रिश्वत देने से मना कर दिया। इसके बाद बैंक के मैनेजर ने उन्हें काफी परेशान किया। पीड़ित मां ने मामले को लेकर बैंक मैनेजर की शिकायत आयुक्त अलीगढ़ मंडल, जिलाधिकारी एटा सहित शासन स्तर पर की।
 
बैंक के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शहीद की मां ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से आयुक्त अलीगढ़ मंडल से शिकायत की थी। शिकायती पत्र हमारे पास भी आया है और बैंक के उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। जल्द ही जानकारी कर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें