10एमएनपी-21-भारतीय स्टेट बैंक में लगी लोगों की भीड़
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। तीन दिन के लिए लॉकडाउन की घोषणा होते ही शुक्रवार को बैंकों के बाहर उपभोक्ताओं की कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में लोग रुपये निकालने पहुंचे। सामाजिक दूरी का पालन कराने में कर्मचारियों के पसीने छूट गए।
दस जुलाई को रात दस बजे से लेकर 13 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही शुक्रवार को बैंकों में रोजाना की अपेक्षा दोगुने से भी अधिक रुपये निकालने के लिए पहुंचे। शाम तक बैंकों के बाहर कतारें लगी रहीं।
लोगों को समझाया
घिरोर। नगर की बैंकों में भी लॉकडाउन की सूचना के बाद अधिक लोग पहुंचे। इसे देखते हुए थाना प्रभारी पहलवान सिंह ने बैंकों में पहुंचकर लोगों को सामाजिक दूरी के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी चीज के लिए परेशानी नहीं होगी। तीन दिन बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
एटीएम में रहेगा कैश
भले ही तीन दिन के लिए लॉकडाउन के कारण लोग परेशान हैं, लेकिन बैंक केवल दो दिन बंद रहने वाले हैं। 11 जुलाई का माह के द्वितीय शनिवार होने के चलते और 12 जुलाई को रविवार के चलते बैंकों का अवकाश है। सोमवार को बैंक नियमानुसार खुलेंगे। इन दो दिनों में लोगों को कैश की किल्लत न हो इसके लिए एटीएम में कैश खत्म नहीं होने दिया जाएगा। सभी बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि एटीएम में कैश लोड कर दिया जाए। इससे लोगों को कैश के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
जोगिंदर पाल, अग्रणी जिला प्रबंधक।