फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 हजार रुपयों में ही करा लिया 35 लाख रुपये का बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एक महिला से उसके 35 लाख रुपये के प्लॉट का बैनामा धोखाधड़ी कर मात्र 14000 रुपये में ही करा लिया गया। ठगी करने का मामला महिला ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया है। ओमवती पत्नी राधेश्याम निवासी अफजलपुर का सहावर गेट पर एक प्लॉट था। उसका कहना है कि प्लॉट का सौदा दिनेश परिहार व ओमप्रकाश परिहार से 35 लाख रुपये में तय हुआ। जिसमें 17.50 लाख रुपये नकद एवं 17.50 लाख रुपये चेक से देने की बात कही गई। महिला का आरोप है कि बैनामा के समय 14000 रुपये नकद दिए गए और 17.50 लाख रुपये के तीन चेक दिए गए।
विज्ञापन

शेष रुपये बाद में दिए जाने का अश्वासन दिया गया। इसके बाद एक भी रुपया नकद नहीं दिया गया और दिए गए तीनों चेक भी खाते में रुपये न होने के कारण बाउंस हो गए। महिला का कहना है कि इस तरह से उसे 14000 रुपये ही बैनामा के बाद मिले। जब उसने शेष रुपये देने की बात कही तो आरोपियों ने उसे धमकी दी और रुपये देने से इंकार कर दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें