फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे बजाने पर प्रतिबंध

Wed, 27 Aug 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गंजडुंडवारा में बैठक को संबो​धित करते मौलाना जैनुल आबदीन ।  - फोटो : गंजडुंडवारा में बैठक को संबो​धित करते मौलाना जैनुल आबदीन ।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कुवा जामा मस्जिद में जुलूस-ए-मोहम्मदी के आयोजन पर विचार के लिए मंगलवार को बैठक हुई। इसमें उलमा और मौलवियों ने जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बैठक में उलमा ने कहा कि नबी की यौम-ए-पैदाइश को ईद-मिलाद-उन-नबी के तौर पर मनाने जा रहे हैं। हमें ये भी ख्याल रखना है कि जो पैगंबर को पसंद नहीं, उस पर अमल न करें। सभी ने जुलूस में डीजे और पटाखे आदि नहीं लाने की अपील की। बैठक में जुलूस कमेटी के सरपरस्त मौलाना जैनुल आबदीन, मौलाना नसीमुद्दीन, मौलाना रियाज अख्तर, मौलाना अब्दुल सुबहान, कारी जुल्फिकार, मौलाना रियाजुदिन, आरिज सहाब, कारी अतीक बरकाती आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें