फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नदियों में मछलियों के शिकार पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मत्स्य संपदा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए नदियों में मछलियों के शिकार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 31 अगस्त तक रहेगा। वहीं विदेशी थाई मांगुर-बिगहेड मछलियों के बेचने पर भी रोक जारी रहेगी। सहायक निदेशक मत्स्य प्रीति मौर्या ने बताया कि जिले में प्राकृतिक जल प्रणालियों में प्रजनन योग्य मछलियों के संरक्षण के लिए 1 जुलाई से 30 सितंबर तक फाई और फिंगरलिंग को पकड़ने, नष्ट करने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसमें 1.5 किलोग्राम से कम वजन की रोहू, नैन, कतला, कुरौंच और सींगी प्रजाति की मछलियों के पकड़ने और बेचने पर भी रोक रहेगी। इसी तरह नदियों में भी मछलियों के पकड़ने में 31 अगस्त तक रोक रहेगी। इस रोक का उल्लंघन करने पर मत्स्य विभाग के अधिकारी कार्रवाई करेंगे। मत्स्य विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी नदी किनारे स्थित केवटघाटों, वाहनों, गोदामों और अन्य स्थानों का निरीक्षण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें