फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय: साढ़े चार वर्षों से कर रहे पढ़ाई, परीक्षा सिर्फ दो बार कराई, बीएएमएस छात्रों का भविष्य अधर में

Tue, 08 Mar 2022 07:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बीएएमएस के छात्रों ने विश्वविद्यालय में दोपहर को विरोध प्रदर्शन किया। शाम को परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। 28 अप्रैल से सात मई तक बीएएमएस की परीक्षाएं कराई जाएंगी। 
विज्ञापन
बीएएमएस के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को बीएएमएस बैच 2017-18 के तृतीय वर्ष के छात्रों ने परीक्षा समय से न कराए जाने पर विरोध-प्रदर्शन किया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की ओर से समर्थन दिया गया। छात्रों का कहना है कि वह साढ़े चार वर्ष से पढ़ाई कर रहे हैं, अभी तक बस दो बार ही परीक्षा कराई गई है। करीब तीन घंटे प्रदर्शन के बाद शाम को प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करने की जानकारी दी।  

विज्ञापन


छात्रों ने पहले परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर, इसके बाद कुलपति सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं देर से कराए जाने से छात्रों का भविष्य में लटका हुआ है। बीएएमएस तृतीय वर्ष की परीक्षाएं एक माह में संपन्न कराने, बीएएमएस 2016-17 का परिणाम तत्काल घोषित करने, बीएएमएस 2018-19 का परीक्षा परिणाम तत्काल घोषित करने के साथ आरटीआई के प्रकरणों के निस्तारण की मांग की गई। 

'बिना आंदोलन सुनवाई नहीं होती'

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में बिना आंदोलन किए सुनवाई नहीं होती है। प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम ने कहा कि बीएएमएस में छात्रों की संख्या कम होने के बाद भी परीक्षा और परिणाम समय पर नहीं है। विरोध-प्रदर्शन में अनिल सूर्यवंशी, मेहरबान, मरियम खान, अरशद, सत्यम यादव, रोहित कुमार, सर्वेश सिंह, आरिफ चौहान, मनोज आदि शामिल रहे। 

28 अप्रैल से परीक्षा कराई जाएगी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 28 अप्रैल से सात मई तक बीएएमएस की परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा तीन घंटे की होगी। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें