फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय: बीएएमएस रिजल्ट बना मजाक, अंकपत्र में बार-बार बदल रहे नंबर; पहले थे पास और अब हो गए फेल

Wed, 02 Sep 2026 09:56 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के BAMS रिजल्ट में छात्रों ने बिना चैलेंज फॉर्म भरे भी अंकों में बदलाव का आरोप लगाया है। छात्रों के मुताबिक कुछ विषयों में 58 से 15 और 51 से 23 अंक कर दिए गए, जिससे पास विद्यार्थी भी फेल हो गए।
विज्ञापन
बीएएमएस छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी( बीएएमएस) विद्यार्थियों का रिजल्ट अब रिजल्ट कम और मजाक ज्यादा बनता नजर आ रहा है। डिजिटल मूल्यांकन में फेल छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन आवेदन किया था। सोमवार को रिजल्ट अपडेट तो हुआ पहले से भी कम नंबर कर दिए गए।
विज्ञापन




हैरानी की बात रही कि कुछ छात्रों ने जिन विषयों में चैलेंज फॉर्म ही नहीं भरा था, उनमें भी अंक कम कर दिए गए। किसी के 58 अंक घटकर 15 हो गए तो किसी के 51 से सीधे 23 अंक कर दिए गए, जिस कारण विद्यार्थी पास होकर भी अब फेल हो गए। मंगलवार को बीएएमएस के विद्यार्थी अपने रिजल्ट की स्थिति स्पष्ट कराने के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन


 

केस-1
44 से 37 हुए अंक, दूसरे पेपर में 51 से 23

बीएएमएस फाइनल ईयर के छात्र निशांत ने बताया कि उन्होंने काया चिकित्सा के दूसरे पेपर में चैलेंज फॉर्म भरा था। पहले इस पेपर में उनके 44 अंक थे। सोमवार शाम रिजल्ट अपडेट हुआ तो अंक घटकर 37 रह गए। वहीं, काया चिकित्सा के पहले पेपर में चैलेंज फॉर्म तक नहीं भरा । इसके बावजूद उनके अंक 51 से घटाकर 23 कर दिए गए।

 

केस- 2
58 अंक वाले पेपर में अब सिर्फ 15 नंबर

बीएएमएस फाइनल ईयर के छात्र विकल्प लवानियां बताते हैं कि काया चिकित्सा के दूसरे पेपर में चैलेंज फॉर्म भरा था। इसमें पहले 40 अंक थे, लेकिन अपडेट रिजल्ट में अंक घटकर 37 हो गए। वहीं काया चिकित्सा के प्रथम पेपर में उन्होंने चैलेंज फॉर्म नहीं भरा था। पहले इस पेपर में 58 अंक थे, जो अपडेट के बाद घटकर महज 15 रह गए।

 

केस- 3
उम्मीद थी नंबर बढ़ने की कर दिया फेल

छात्र सौरभ यादव के पहले पेपर में पहले 54 अंक थे। रिजल्ट अपडेट होने के बाद अंक घटकर 39 हो गए। मेरा पेपर अच्छा गया था मुझे उम्मीद थी नंबर बढ़कर आएंगे। इन्होंने तो फेल ही कर दिया।

 

केस- 4
सर्जरी में 36 से 12, पंचकर्म में भी घटे अंक

बीएएमएस छात्र मनोज कुमार ने सर्जरी के सेकंड पेपर में चैलेंज फॉर्म भरा था। पहले उनके 36 अंक थे, लेकिन अपडेट रिजल्ट में अंक घटकर 12 रह गए। पंचकर्म में भी पहले 28 अंक थे, जो अपडेट के बाद 21 कर दिए गए।

 

पहले पंचकर्म, फिर... हर बार धरने के बाद सुधार
छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गौरव शर्मा ने कहा कि बीएएमएस रिजल्ट को लेकर विश्वविद्यालय में विवाद लगातार सामने आ रहा है। सबसे पहले पंचकर्म, फिर काया चिकित्सा विषय के विद्यार्थियों ने कम अंक आने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया था। अब बिना चैलेंज फॉर्म भरे ही विद्यार्थियों के अंक भी बदल गए। इतने बड़े स्तर पर गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर होनी चाहिए।
 
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश ने बताया कि बीएएमएस का रिजल्ट सही अपडेट किया गया है, यदि फिर भी विद्यार्थियों को कोई शिकायत है समिति का गठन कर रिजल्ट का परीक्षण कराएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें