फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा विश्वविद्यालय है ये...साढ़े चार साल का बीएएमएस, सात साल बाद भी अधूरा

Wed, 22 Jan 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बीएएमएस की परीक्षा अक्तूबर में समाप्त हुई थी। अब तक परिणाम जारी नहीं हुए हैं। बीएएमएस सत्र 2018-19 के छात्र पिछले तीन महीने से अंतिम वर्ष के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) के विद्यार्थी अपने परिणाम के लिए पिछले तीन माह से भटक रहे हैं। पिछले वर्ष 1 अक्तूबर 2024 को अंतिम वर्ष की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक विवि इन छात्रों का परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। मंगलवार को भी बीएएमएस के छात्रों ने कुलपति प्रो. आशुरानी से मुलाकात कर शीघ्र परिणाम जारी करने की मांग की।
विज्ञापन


बीएएमएस सत्र 2018-19 के छात्र पिछले तीन महीने से अंतिम वर्ष के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बीएएमएस अंतिम वर्ष के छात्र शाहिद ने बताया कि सत्र 2018-19 में प्रवेश लिया था। नियमानुसार साल 2023 में हमारा कोर्स पूरा हो जाना चाहिए था। वर्ष 2025 शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक हम अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। छात्र मनोज कहते हैं कि बीएएमएस के दौरान हमें हर साल कुछ न कुछ समस्या झेलनी पड़ी। अब जब हम परीक्षा दे चुके हैं, तब भी हम परिणाम के इंतजार में अटके हैं।

छात्रों का कहना है कि पिछले तीन महीनों से वे हर महीने विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कभी परीक्षा नियंत्रक नहीं मिलते तो कभी कुलसचिव। छात्रों ने मंंगलवार को कुलपति प्रो. आशुरानी से मिलकर परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की। जिस पर उन्हें जल्द ही परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया गया। छात्रों का कहना है कि अगर अब भी उनका परिणाम जारी नहीं किया गया तो वो आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें