आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएएमएस चतुर्थ वर्ष (सत्र 2020-21) के छात्रों को राहत देते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं अभी तक परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर जाकर अपने संबंधित महाविद्यालय के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरना होगा।
विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों को भी निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों को इस संबंध में सूचित करें और समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी कराएं। साथ ही छात्रों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।