बरौली अहीर। रंगों के पर्व होली के मद्देनजर बमरौली कटारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने गांव मदिरा समोगर, बमरौली कटारा में फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला और ग्रामीणों को होली के त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र के सभी होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर सूची तैयार कर ली गई है, यहां पुलिस तैनात रहेंगी। कानून का उल्लंघन करने वाले, शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।