फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताजमहल जा रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के बैनर तले कार्यकर्ता सोमवार को ताजमहल पर भगवान शिव को कंबल अर्पित करने के लिए निकले। पुलिस ने उन्हें लाल किला के सामने हनुमान मंदिर के पास रोक लिया। ताजगंज व रकाबगंज पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। कार्यकर्ताओं और ताजगंज थाना प्रभारी के बीच नोकझोंक हुई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रौनक ठाकुर व प्रांत मंत्री अतुल चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि ताजमहल में सरकारी खर्चे पर आयोजन किया गया। प्रशासन उन्हें सुरक्षा मुहैया करा रहा था। अब संगठन के कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल तेजो महालय के लिए आंदोलन करेगा। प्रदर्शन के दौरान गौरव कुशवाह, राहुल कुशवाह, अनु चौहान, अनुज कुशवाह, अर्जुन चक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें