- क्षत्रिय महासभा व अन्य संगठनों ने यूजीसी कानून पर जताया विरोध
खेरागढ़। क्षत्रिय महासभा सहित विभिन्न संगठनों ने बुधवार को यूजीसी के नए कानून के विरोध में तहसील कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम ऋषि राव को कानून वापस लेने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन साैंपा। बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक हरीश त्यागी ने एसडीएम कार्यालय पर अपना मुंडन कराकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कानून को सामान्य वर्ग के हितों के खिलाफ बताया है। चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रवेंद्र राठौड़, गजेंद्र सिकरवार, हरीश त्यागी, रामू सिकरवार, विवेक सिकरवार करनी सेना, मृत्युंजय सिंह, पंकज और मनोज तोमर आदि माैजूद रहे।