फतेहाबाद। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर पीपल चौकी के पास बुधवार शाम को अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया हादसे में थाना खंदौली क्षेत्र के गांव पोइया निवासी बाइक सवार लज्जाराम और सुंदर सिंह घायल हुए हैं। दोनों फतेहाबाद से घर लाैट रहे थे।