फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किसान ध्यान दें...31 दिसंबर तक होगी बाजरा की खरीद, यहां कर सकते हैं पंजीकरण

Fri, 07 Nov 2025 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

किसानों के लिए ये महत्वपूर्ण खबर है। बाजरा की खरीद 31 दिसंबर तक होगी। अब तक 788 किसानों से 3518 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा गया है। 
विज्ञापन
बाजरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर जिले के सीमांत किसानों से बाजरा खरीद को बढ़ावा देने के लिए बृहस्पतिवार को विशेष अभियान चलाया गया। इसमें बाजरा क्रय केन्द्रों पर लगभग 300 किसानों ने अपनी उपज बेची। क्रय केंद्रों पर किसानों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंद किशाेर सिंह ने बताया कि अब तक 788 किसानों से 3518 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की जा चुकी है। बाजरा खरीदने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर है। धान, मक्का और बाजरा खरीद के लिए 21 क्रय केन्द्र संचालित हैं। इनमें धान के 2, मक्का के 3 और बाजरा के 16 क्रय केन्द्र हैं। सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल (ग्रेड-ए धान 2389 रुपये), मक्का का 2400 रुपये तथा बाजरा का 2775 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसान विभागीय पोर्टल https://fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कर अपनी उपज क्रय केन्द्रों पर बेच सकते हैं।

आज से डीएपी का वितरण
 बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति बरौली अहीर में शुक्रवार से डीएपी का वितरण होगा। सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि 500 पैकेट डीएपी समिति पर उपलब्ध है, जिसका वितरण शुक्रवार को होगा। किसान भाई अपनी खेत की नकल और आधार कार्ड अवश्य लेकर आएं। वितरण पहले आओ पहले पांओ के आधार पर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें