फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे राधारमण लाल, 3100 लीटर दूध से हुआ अभिषेक

Sat, 18 May 2019 06:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
राधारमण का अभिषेक करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन में वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को सप्त देवालयों में से एक ठाकुर राधारमण लाल का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। शनिवार सुबह महाभिषेक के बाद बधाई गायन हुआ। वहीं शाम को मंदिर में फूलबंगले में विराजमान होकर आराध्य ने भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन

 
शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे सेवायतों ने मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण व घंटे-घड़ियालों की ध्वनि के मध्य 3100 लीटर दूध, दही, घी, शहद, बूरा, जड़ी-बूटियां, यमुना जल आदि से पंचामृत ठाकुर राधारमण लाल का महाअभिषेक किया। 

इसके बाद ठाकुरजी का पूर्ण शृंगार कर महाराजोपचार पूजन कर महाआरती की गई। शाम को सजाए गए फूलबंगले में ठाकुर जी ने स्वर्ण-रजत सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान सेवायत अरुण गोस्वामी, हिमांशु गोस्वामी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए भजन

परिक्रमा मार्ग स्थित सीके पब्लिक स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा व राधारमण जी के प्राकट्योत्सव पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अनुभूति कृष्ण गोस्वामी ने गौतम बुद्ध व राधारमण जी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया। विद्यार्थियों ने भजन प्रस्तुत किए। 

प्राइमरी वर्ग के छात्रों ने गौतम बुद्ध के चित्र बनाए। जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाचार्या आशा सिसौदिया के अलावा शिक्षक विवेक, विनीता, गौतम प्रधान, मनीष आदि ने भी विचार रखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें