फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका के होने वाले पति को उतारा था माैत के घाट, आरोपी को नहीं मिली राहत; जमानत खारिज

Tue, 24 Feb 2026 11:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आरोपी अरबाज ने पुलिस को बताया था कि ज्योति उर्फ कविता की शादी अजय कुशवाह के साथ 3 मार्च 2025 को होनी थी। वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी, इसलिए होने वाले पति की हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
कोर्ट आदेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका के कहने पर उसके होने वाले पति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में थाना शाहगंज क्षेत्र के हमीद नगर निवासी आरोपी अरबाज की जमानत अदालत ने खारिज कर दी। जिला जज ने घटना का सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जमानत खारिज करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


थाना हरीपर्वत में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटिया निवासी योगेश कुशवाह ने आरोप लगाया कि उनका भाई अजय कुशवाह 8 फरवरी 2025 की रात करीब 9:30 बजे संजय प्लेस जीजी नर्सिंग होम के पास स्थित अपनी दुकान बंद कर घर आ रहा था। रास्ते में सेंट पीटर्स चर्च रोड पर तीन बाइक सवार अज्ञात युवकों ने अजय को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर ज्योति उर्फ कविता, अरबाज, बबलू और शाहरुख को हिरासत में लिया था। आरोपी अरबाज ने पुलिस को बताया कि ज्योति उर्फ कविता की शादी मृतक अजय कुशवाह के साथ 3 मार्च 2025 को होनी थी। वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी, इसलिए होने वाले पति की हत्या की योजना बनाई। अजय के आने-जाने का समय प्रेमी को फोन करके बताया और पहचान के लिए अजय का फोटो भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें