फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बाह विधायक ने सीएम के सामने उठाया बिजली कटौती और बदहाल सड़कों का मुद्दा, विकास कार्यों का फीडबैक दिया

Tue, 30 Jul 2024 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

बाह विधायक ने सीएम योगी के सामने बिजली कटौती और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाया। सीएम ने बटेश्वर में हो रहे विकास कार्यों का भी फीडबैक लिया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के बाह विधानसभा क्षेत्र के गांवों में बढ़ी बिजली कटौती और बदहाल पड़ी सड़कों का मामला विधायक पक्षालिका सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाया। मुख्यमंत्री ने जल्द सुधार का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


विधायक ने बताया कि बाह, पिनाहट, जैतपुर ब्लॉक के 214 गांव बिजली कटौती के कारण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। किसान भी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत है कि 24 घंटे में 8 घंटे ही बिजली दी जा रही है। 

वहीं विधायक ने खस्ताहाल हुई सड़कों की मरम्मत का भी प्रस्ताव सौंपा। कहा कि कई सड़कें वर्षों बाद भी मरम्मत की बाट जोह रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने बटेश्वर में हो रहे विकास कार्यों का फीड बैक भी लिया। 

एसडीएम की नसीहत के बाद भी स्कूल समय में बिजली कटौती

एसडीएम बाह सृष्टि ने शुक्रवार को बाह के पुरा चुन्नीलाल, पुरा हरलाल, पिनाहट के पुरा छतोली, पुरा बीधा, अरनौटा, जैतपुर के पुरा पाराशर, उगनपुरा, बड़ागांव के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया था। उन्हें बच्चे गर्मी से बेहाल मिले। बिजली गुल थी। 

विज्ञापन


एसडीएम ने एसडीओ से स्कूल समय में बिजली कटौती न किए जाने की नसीहत दी थी। नसीहत के चार दिन बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। स्कूल समय में बिजली गुल होने से उमस और गर्मी से बच्चे बेहाल हो जाते हैं। क्षेत्रीय लोग भी बढ़ी बिजली कटौती को लेकर गुस्से में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें