फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोदला रोड पर बंद कर दी एक साइड, लग गया जाम

विज्ञापन
लोहामंडी खतैना रोड पर सीवर खुदाई के चलते जाम की स्थिति बनी रही। संवाद - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। अमृत योजना के तहत सीवर लाइन की खोदाई के लिए बुधवार की रात शाहगंज-बोदला रोड की एक लेन अचानक बंद कर दी गई। ना तो पहले से कोई सूचना दी और ना ही कोई बोर्ड लगाया। मजबूरी में लोगों को डिवाइडर के कट से रूट डायवर्ट कर निकलना पड़ा। इससे सुबह नौ से दोपहर एक बजे और शाम को चार से छह बजे तक ट्रैफिक जाम रहा। यहां जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात नहीं किए गए।
विज्ञापन

शाहगंज-बोदला रोड पर बोदला चौराहे से पहले दरगाह बोदला सराय के ठीक सामने बुधवार की रात एक तरफ की सड़क बंद कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह डिवाइडर के कट से निकलने के कारण वाहन बोदला रोड की ओर से आने वाले वाहनों के सामने फंस गए, जिससे जाम लग गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां जाम के हालात रहे, वहीं शाम को फिर से ऑफिस से लौटने वालों के दबाव के चलते 5 से रात 8 बजे तक जाम लगा रहा।
अचानक बोदला-शाहगंज जैसे व्यस्त रोड को बिना किसी सूचना के बंद कर दिया गया। सुबह सिकंदरा के लिए निकले तो एक लेन ही चालू होने के कारण वाहन उल्टी दिशा से आने वाले वाहनों के सामने फंस गए, जिससे जाम लगा रहा। - मुन्ना लाल, मारुति एस्टेट
विज्ञापन

सीवर लाइन की खोदाई का काम बेहद मनमाने ढंग से हो रहा है। मेन रोड पर खोदाई करने के बाद ढिलाई बरती जा रही है। दो दिन का काम हफ्तों में हो रहा है। लाखों लोग परेशान हो रहे हैं, पर ठेकेदार बेफिक्री से खोदाई कर रास्ता बंद कर रहे हैं। - प्रियव्रत तिवारी, सुलहकुल नगर
बोदला रोड जैसे व्यस्त मार्ग को दिन में बंद कर दिया गया, जबकि यह काम रात में भी पूरा हो सकता है। पूरे दिन जाम लगा रहा। सुबह जानकारी न होने के कारण ऑफिस जाने पर जाम में फंस गया। - कन्हैयालाल कुशवाह, विनय नगर
1. पहले नगर निगम पूरे रूट से अतिक्रमण हटवाता ताकि वाहनों के लिए निकलने के लिए ज्यादा रास्ता मिलता।
2. पुलिस रूट डायवर्जन प्लान जारी करती, इससे लोगों को पता रहता कि कहां से निकलना है।
3. डायवर्जन लागू कराने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए जाते ताकि जाम न लगे।
(जैसा रिटायर्ड डीएसपी एके सिंह ने बताया)
जगदीशपुरा में सीवर लाइन का काम चलने के कारण जिस लोहामंडी मार्ग पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है, वह अतिक्रमण से घिरा है। वाहनों के लिए रास्ता बहुत ही कम बचा है। इस कारण रोज ही ट्रैफिक जाम हो रहा है। नगर निगम शहर के अन्य स्थानों पर तो अतिक्रमण हटा रहा है लेकिन यहां ट्रैफिक जाम होने पर भी नहीं हटवाया।
बोदला-लोहामंडी मार्ग पर थाना जगदीशपुरा की ओर सीवर की पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। इस वजह से वाहनों को डायवर्ट करके निकाला जा रहा है। इससे लोहामंडी चौराहे पर वाहनों का दबाव अधिक है। यहां पर मदिया कटरा की ओर से वाहन आते हैं मगर, दुकानों के बाहर अतिक्रमण की वजह से जाम में फंस जाते हैं। यहां दुकानों के बाहर तख्त लगे हैं। इसके आगे वाहन खड़े होते हैं। इससे दोनों ओर दो से तीन मीटर तक सड़क घिरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें