किरावली। पुलिस ने बैग चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को नकदी और वाइक सहित गिरफ्तार किया है। थाना बल्देव, मथुरा के गांव मंगली घड़ी के रहने वाले शिक्षक राजकुमार उपाध्याय 20 मार्च को तहसील किरावली में बैनामा कराने आए थे। रजिस्ट्ररी में देरी होने पर रिश्तेदार के साथ दुकान पर चाय पीने चले गए थे। वहीं, खड़े एक युवक ने बैग चोरी कर लिया। थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। थाना प्रभारी किरावली ने बताया कि बृहस्पतिवार को महुअर पुल के समीप आरोपी रितिक सिसौदिया, ग्राम कड़ियां थाना पचोर जिला राजगढ़, मध्यप्रदेश और सुमित सिसौदिया निवासी छबरा जिला बारा, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी के 30 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक मिली है। इनके दो साथियों की तलाश की जा रही है।