फतेहपुर सीकरी। गांव देवनारी में पारिवारिक आयोजन में शामिल होने आईं आशा का बैग बृहस्पतिवार को टेंपो में छूट गया। वह राजस्थान के कामा से आई थी। उन्होंने बताया कि बैग में लगभग पांच हजार रुपए नकद, एक मोबाइल और कुछ जेवर रखे थे। मामले में थाना पुलिस से शिकायत की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया 24 घंटे के भीतर बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और महिला को साैंप दिया। संवाद