कासगंज के नमैनी फीडर पर मरम्मत कार्य करते कर्मी ।
कासगंज। विद्युत उपकेंद्र नमैनी पर सोमवार को मरम्मत कार्य किया गया। इसके चलते 58 गांवों में 6 घंटा तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को काफी दिक्कतें हुई। कार्य को पूरा करने के बाद फीडर से विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया गया।नमैनी फीडर 33/11 केवी पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे से सीटी व ब्रेकर बदलने का कार्य शुरु किया। कार्य करने के लिए इस फीडर पर विद्युत सप्लाई को पूर्व निर्धारित समय अनुसार विद्युत सप्लाई को बंद किया। नमैनी फीडर से 58 गांवों को विद्युत सप्लाई दी जाती है। इस दौरान नगला मोती, कुढार, नमैनी, अल्लीपुर बरावारा, गोयती, इस्माइलपुर सहित अन्य गांवों बिजली न आने से लोगों को काफी परेशानी हुई । कार्य को पूरा करने के बाद शाम 4 बजे विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया गया। उपखंड अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नमैनी विद्युत उपकेंद्र पर 33 केवी की सीटी व ब्रेकर बदलने का कार्य किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कार्य किया गया। कार्य पूरा कर लेने के बाद विद्युत सप्लाई को सुचारु किया ।