फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eklavya Sports Stadium: स्टेडियम में खेल नहीं, खिलाड़ियों से खिलवाड़...हैरान कर देगी ये तस्वीर

Thu, 10 Jul 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

छत से टपकता पानी, भींगते खिलाड़ी ये हाल है  एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित बहुउद्देशीय बैडमिंटन हॉल का। बारिश के दौरान कुछ ही देर में पूरे हॉल में पानी भर गया, जिससे वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ी हड़बड़ा गए।
 
विज्ञापन
Eklavya Sports Stadium - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित बहुउद्देशीय बैडमिंटन हॉल में बुधवार शाम हुई बारिश के बाद छत से पानी टपकने लगा। कुछ ही देर में पूरे हॉल में पानी भर गया, जिससे वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ी हड़बड़ा गए और उन्हें जल्दी से बाहर निकलना पड़ा। पानी से सभी बैडमिंटन कोर्ट गीले हो गए और अभ्यास पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन


 

खिलाड़ियों ने बताया कि यह समस्या पहली बार नहीं हुई है। हर बारिश में हॉल की छत से पानी टपकता है और फर्श पर फिसलन बढ़ जाती है, जिससे चोट का खतरा बना रहता है। बारिश के बाद कई दिन तक कोर्ट पर अभ्यास कर पाना संभव नहीं हो पाता है।

 

बता दें कि एकलव्य स्टेडियम की हालत पिछले कई वर्षों से जर्जर बनी हुई है। हालांकि, हाल ही में इसकी मरम्मत के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हाेने के बाद काम भी शुरू हो चुका है लेकिन हॉल जैसे महत्वपूर्ण हिस्से में अब तक सुधार नहीं हुआ है। बारिश ने एक बार फिर आगरा के प्रमुख खेल स्टेडियम में व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। उम्मीद की जा रही है कि मरम्मत कार्य जल्द पूरा होगा और खिलाड़ियों को सुरक्षित व बेहतर माहौल मिलेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा का कहना कि स्टेडियम की मरम्मत के लिए धनराशि मिल गई है। इसके लिए कार्यदायी संस्था द्वारा चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। कई कार्य पूरे हो गए हैं। जल्द ही बैडमिंटन हाॅल के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें