फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ओ-लेवल व ट्रिपल-सी करने वाले शिक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर, अब निःशुल्क पाएं प्रशिक्षण; यहां करें आवेदन

Sun, 14 Jul 2024 09:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में ओ-लेवल व ट्रिपल-सी करने वाले शिक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब निःशुल्क प्रशिक्षण कर सकते हैं। आगे पढ़ें और जानें कैसे आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
computer training - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बेरोजगार युवाओं के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने निशुल्क ओ-लेवल व ट्रिपल-सी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना का संचालन कर रहा है। एक लाख वार्षिक आय वाले परिवार के युवा इसके पात्र होंगे। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटर और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है।

विज्ञापन


आवेदक का स्थानीय निवासी, बेरोजगार होना और किसी भी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति न लेना जरूरी है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट backwardwelfare.up.gov.in एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिए लिंक के माध्यम से पांच अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। 

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विजयलक्ष्मी मौर्या ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदन पत्र की प्रति के साथ समस्त शैक्षिक व अन्य अभिलेख की हार्डकॉपी सिकंदरा स्थित कार्यालय पर पांच अगस्त को शाम 5 बजे तक जमा करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें