आगरा से मनियां जा रही रोडवेज बस में गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। रास्ते में ही उसने बच्ची को जन्म दे दिया। इस दौरान चालक ने बस को सीधे सीएचसी सैंया के गेट पर रोक दिया, जहां स्वास्थ्यकर्मियों ने जच्चा और नवजात को सुरक्षित भर्ती किया। चालक ने जिस तरह मानवता का फर्ज निभाया, उसकी खूब तारीफ हो रही है।