फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में गूंजे बाबा के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। माल रोड स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गुंजायमान रहा। वहीं, भजन गायक बलवीर सिंह बल्लो और रजत शमसाबादी के भजनों पर श्रद्धालु मुग्ध दिखे। मंदिर के महंत योगेश भारद्वाज ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ जीवन में साहस का संचार करता है। संकटों से मुक्ति दिलाकर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। इस दौरान श्याम भोजवानी, अमित कपूर, माधव भारद्वाज, रामनिवास, गोपाल शुक्ला, पंकज, टीकम, अमित, उमेश, मनोज गुप्ता और भोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें