फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज पहुंचे बाबा रामदेव, संत गुरु शरणानंद के आश्रम में दी योग शिक्षा

Tue, 13 Oct 2020 01:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
बाबा रामदेव गुरु शरणानंद के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
योग गुरु रामदेव बाबा ने सोमवार प्रातः ब्रज के प्रख्यात संत प्रवर गुरु शरणानंद का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके आश्रम रमन रेती महावन में योग की शिक्षा प्रदान की। बाबा रामदेव रविवार सायं मथुरा आए और सीधे रमण रेती आश्रम महावन पहुंच गए। 
विज्ञापन



रात्रि विश्राम के बाद सोमवार प्रातः बाबा रामदेव ने गुरु शरणानंद के साथ मौजूद लोगों को योग शिक्षा प्रदान की। योग करने के दौरान बाबा रामदेव ने लोगों को जमकर हंसी ठिठोली कर आनंदित महसूस कराया। 

सदैव की भांति बाबा रामदेव ने गुरु शरणानंद को दंडवत प्रणाम किया। बाबा रामदेव सोमवार सायं आश्रम से अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे। बताया जाता है कि काफी समय से रामदेव बाबा गुरु शरणानंद से भेंट नहीं कर पाए थे। इसलिए वह आश्रम आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें