फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फांसी के फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 08 Oct 2018 09:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में सोमवार को घर के जीने में लोहे के एंगल से बीए के छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


सुभाष नगर निवासी रिंकू (18) पुत्र पप्पू बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। परिजनों का आरोप है कि शनिवार को रिंकू की मां लक्ष्मी मोहल्ले में लगे नल से पानी भर रही थी। तभी पड़ोसी आ गया था। वो भी नल से पानी भरने लगा। 

लक्ष्मी पहले आई थी। इसलिए उन्होंने पहले पानी भरने के लिए कहा। इस पर विवाद हो गया था। तब लोगों ने दोनों के बीच विवाद शांत करा दिया। हालांकि दोनों पक्षों ने पुलिस चौकी पर शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़े के बाद आया दहशत में

शाम को रिंकू घर से निकल गया था। घर नहीं लौटा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई थी। रविवार शाम चार बजे रिंकू घर आ गया। इस पर उसे बोदला चौकी पर लेकर आए। पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी के झगड़े की वजह से दहशत में आ गया था। 

इस पर पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी बोदला चौकी पर बुलाया। एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर समझौता करा दिया। घर आने के बाद रिंकू छत पर सोने गया था। सुबह शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें