फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीएएलएलबी की कट ऑफ सूची जारी, पाठ्यक्रम में हैं 300 सीटें

Mon, 10 Nov 2025 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएएलएलबी (पांच वर्षीय पाठ्यक्रम) की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। पाठ्यक्रम में 300 सीटें हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि मेरिट सूची हाईस्कूल के 50 प्रतिशत, इंटरमीडिएट के 100 प्रतिशत वेटेज अंकों के आधार पर तैयार की गई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. संजीव शर्मा ने बताया कि प्रवेश के लिए काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया कॉलेज के विधि संकाय में होगी। अभ्यर्थियों को उनकी तय तिथि पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक उपस्थित होना होगा।

मीडिया समन्वयक डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि परामर्श के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र की अंकतालिका, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र, समर्थ वेब पंजीकरण, ट्रांसफर और चरित्र प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, कॉलेज आवेदन प्रिंट एवं 425 रुपये की रसीद प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों को पांच कार्यदिवस के भीतर शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले या समय पर शुल्क न जमा करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।


प्रथम कट ऑफ
वर्ग
निर्धारित अंक

सामान्य वर्ग- 109.20

ओबीसी वर्ग- 97.66

अनुसूचित जाति- 93.90

अनुसूचित जनजाति- 91.80

ईडब्ल्यूएस वर्ग- 80.38

दिव्यांग वर्ग 66.63



वर्ग
काउंसलिंग तिथि

सामान्य वर्ग-
18 नवंबर

ओबीसी, दिव्यांग वर्ग-
19 नवंबर

एससी/एसटी वर्ग- 20 नवंबर

ईडब्ल्यूएस वर्ग- 21 नवंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें