फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव नगला लऊ निवासी बीएससी के छात्र ने मंगलवार की रात कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार की सुबह जानकारी होने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

21 वर्षीय केशव सिंह बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह हरिद्वार में रह कर एक प्राइवेट नौकरी भी कर रहा था। करीब 15 दिन पूर्व घर आ गया था। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे जब परिजन ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पंखे के कुंडा में साड़ी के फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें