फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2022: तीन रंगों में सराबोर हुआ जन-जन, तिरंगा यात्राओं में गजब का उत्साह

Mon, 15 Aug 2022 02:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जन-जन तीन रंगों में सराबोर था। लोगों ने अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रध्वज लगाए। हर ओर तिरंगा फहराता हुआ दिख रहा था।
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव  एटा में धूमधाम से मनाया गया। पूरे शहर में उमंग और त्योहार जैसा माहौल नजर आया। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम अंकित अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही पूरे शहर में सुबह से ही तिरंगा रैलियों के निकलने का दौर शुरू हुआ। स्कूलों में विशेष आयोजन किए गए, तो वहीं शहर की सड़कें आजादी के तराने गूंजते रहे। वहीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्राओं में गजब का उत्साह नजर आया। जन-जन तीन रंगों में सराबोर था। लोगों ने अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रध्वज लगाए। हर ओर तिरंगा फहराता हुआ दिख रहा था।
विज्ञापन


पुलिस लाइन से यूपी-112 के वाहनों द्वारा तिरंगा मार्च निकाला गया। यह नेशनल हाईवे से होते हुए मलावन टोल प्लाजा पर पहुंचा। जहां डीएम अंकित कुमार अग्रवाल व एसएसपी उदय शंकर सिंह ने झंडा फहराकर तथा मिष्ठान वितरण कर तिरंगा मार्च का समापन किया। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा और स्नेह लता, सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर, कालू सिंह, सुनील कुमार त्यागी, विक्रांत द्विवेदी मौजूद रहे।

अलीगंज में बसपा नेता जुनैद मियां के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा मोहल्ला कूचा दायम खां से निकाली गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकिशोर यादव, अली मियां, मोहम्मद हनीफ उर्फ लड्डन, अफजाल खां, मोहित शाक्य, सुरेंद्र सिंह, जमाल खान, अनवार खां, मो. हसन, मो. इमरान मेव, सरफराज मेव आदि रहे। अवागढ़ के जलेसर रोड स्थित अवागढ़ पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल की पत्नी मधु बघेल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। शुभारंभ डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने किया। संजीव वार्ष्णेय, सजल वार्ष्णेय, तारा वार्ष्णेय, अतुल राठी, मानसी वार्ष्णेय, पंकज यादव, राकेश वार्ष्णेय, रिंकू सभासद, बंटू कठेरिया थे। 
विज्ञापन


उधर, ब्लॉक क्षेत्र के कई गांव के लोधी समाज के हजारों लोगों ने किला बाईपास से पूरे नगर में होते हुए आगरा मार्ग तक तिरंगा रैली निकाली। सीओ जलेसर इरफान नासिर खान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिनेश लोधी, अतर सिंह, हरीशंकर, रोहन सिंह, रामेश्वर दयाल एडवोकेट, सोनू राजपूत आदि शामिल  थे। निधौली कलां में बीडीओ अनुज मिश्रा, बीईओ धर्मराज सरोज एवं उप्र प्राशिसं के जिलाध्यक्ष राकेश चौहान ने हाथों में झंडा पकड़कर तिरंगा यात्रा निकाली। एसएचओ देवेंद्र नाथ मिश्रा ने थाना परिसर में तिरंगा फहराया। जैथरा में रामलीला प्रांगण से जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह चैहान के पुत्र अखंड प्रताप सिंह, भाजपा महिला मार्चा की अध्यक्ष नीलू चैहान, पूर्व प्रधानाचार्य सतीश चंद्र राजौरिया, प्रहलाद सिंह, अमरकांत, वीरेश शाक्य, धर्मेंद्र सहाय आदि लोग मौजूद थे। 

75 फीट लंबे तिरंगे संग निकली पदयात्रा

मिरहची में व्यापारियों ने 75 फीट लंबे तिरंगा झंडे के साथ पदयात्रा निकाली। मुख्य चौराहा से उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष कुमार सर्राफ के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई। अतुल सोनी, अमित महाजन, सुमंत गांधी, प्रताप मौर्य, राजेंद्र गुप्ता, अरुण सिकरवार, हरेश गांधी, खिलाड़ीराम, रवि कुशवाहा, अवधेश गौड, डालचंद राठौर, जयंती प्रसाद माहेश्वरी, राम कुमार गुप्ता, राहुल वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे। सराय अगहत में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मेन मार्केट स्थित जामा मस्जिद से कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। संयोजक यामीन सिद्दीकी, डॉ. एसएम नईम, शिवम कश्यप शािमल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें