फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आजाद समाज पार्टी ने आगामी 2027 चुनाव के लिए कसी कमर

Wed, 24 Dec 2025 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के अभिनंदन समारोह में मौजूद लोग फोटो स्वयं
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। आजाद समाज पार्टी ने नूरपुर में अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने कार्यकर्ताओं व आम जनता को आगामी चुनाव 2027, महंगाई, बेरोजगारी, सत्ताधारी पार्टी से किए जा रहे शोषण आदि कई बिंदुओं पर जनता को जागरूक किया। वहीं, विजेंद्र सिंह कुशवाहा ने लोगों को सरकार की मनमानी से आगाह किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सौरभ दयाल, मंडल प्रभारी राजेंद्र कुमार, जिला प्रभारी अमीर उस्मानी, रामकुमार बौद्ध, डॉक्टर महेंद्र सिंह, डॉक्टर रामनिवास, नरेश पाराशर, सुंदर सिंह बघेल, सत्यपाल सिंह के साथ सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अमर रहे, चंद्रशेखर भैया जिंदाबाद के नारे लगाए और पुष्प वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत सत्कार किया। मुख्य अतिथि सुनील कुमार चित्तौड़ ने सर्वप्रथम बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की और जनता को संबोधित करते हुए कहा सत्ताधारी पार्टी गरीब, आशाएं, मजदूर, शोषित, वंचितों का शोषण कर रही है । उच्च पदों पर बैठे अधिकारी जनता को न्याय नहीं दे पा रहे हैं। आगामी 2027 में होने वाले चुनावों में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाने का काम करें, जिससे आपके साथ हो रहे अन्याय बेरोजगारी शोषण से मुक्ति और आपके मौलिक अधिकार मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें