फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आयुष्मान पखवाड़ा हुआ शुरू, बनेंगे कार्ड

Sat, 21 Sep 2024 04:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान डिजिटल मिशन के तहत शुक्रवार से पखवाड़ा शुरू हो गया। इस पखवाड़े के तहत 30 सितंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को छह वर्ष एवं डिजिटल मिशन को तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। आयुष्मान पखवाड़ा के तहत चौपाल, सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में प्रधान व पंचायत सदस्यों की सहायता योजना के बारे में जानकारी देंगी। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए आयुष्मान साइकिल रैली, वाहन रैली, दौड़ प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें