आयुष्मान योजना के लाभार्थी परिवारों का नए सिरे से सत्यापन हो रहा है। इसमें लाभार्थियों के घर-घर जाकर उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। यह कार्य सीएचसी प्रभारी और आशा कार्यकर्तको सौंपा गया है।
योजना के तहत जिले में 1.63 लाख परिवार के करीब आठ लाख सदस्य शामिल हैं। यह सूची 2011 में हुई सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर बनी है। इस अंतराल में कई ऐसे परिवार हैं, जो किसी अन्य शहर में बस गए हैं, ऐसे में इनका भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।
इसमें लाभार्थी का नाम, परिवार में सदस्य, आधार कार्ड समेत अन्य जानकारी फार्म में भरी जा रही है। मौके पर नहीं मिलने पर फार्म में ‘नो फाउंड’ दर्ज किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन होने के बाद अंतिम सूची शासन को भेज दी जाएगी, जो मौके पर नहीं मिलेंगे, उनका नाम सूची से हटा दिया जाएगा।