फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आयुष मैसी ने जीता कांस्य

Wed, 11 Oct 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के छात्र आयुष ने प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडों चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। उसने जनपद का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन द स्पोर्ट्स हब कानपुर के द्वारा किया गया। ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन कानपुर के पालिका स्टेडियम में किया गया। जिसमें विद्यालय के आयुष मैसी एवं राहुल यादव ने कोच अनमोल यादव के साथ पहुंच कर प्रतिभाग किया। आयुष ने सीनियर अंडर 58 केजी समूह में प्रतिभाग किया। उसके द्वारा तृतीय स्थान पर कर कांस्य पदक पर कब्जा किया। पदक जीतने के बाद वह विद्यालय पहुंचा तो उसका सम्मानित किया गया। प्रबंधक दीपक गुप्ता ने कहा कि मेहनत से हर मुकाम को पाया जा सकता है। किसी खेल में सफलता पाने के लिए जरूरी है कि उसका अभ्यास किया जाएगा। अभ्यास ही खेल में पारंगत बनाना है। उन्होंने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और कोच को दिया है। उसका कहना है उन्हीं मार्गदर्शन से वह यहां तक पहुंचा है। विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी उसकी सफलता पर उसे बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें