फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मांगों के लिए नलकूप कर्मियों ने दिया धरना

Wed, 11 Oct 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ट्यूबेल टेक्निकल इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले नलकूप कर्मियों ने कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं 17 सूत्रीय मांगों को गिनाया और शीघ्र सभी मांगों को पूर्ण कराने के लिए सीएम को संबोधित ज्ञापन अधिशाषी अभियंता को सौंपा। सचिव इंद्रपाल सिंह ने कहा कि नलकूप विभाग में मिस्त्री के पद पर कर्मियों की कमी के चलते एक मिस्त्री पर 50 से 120 नलकूप चलाने की जिम्मेदारी है। जबकि शासन से 18 नलकूप चलाने का मानक है। वहीं मिस्त्री के पद पर तैनात कर्मियों को टर्नर, फिटर, मैकेनिक, पंप ऑपरेटर सहित आदि के 84 से अधिक पद रिक्त पर, जिन पर पदोन्नित नहीं की गई है। उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि विभाग में रिक्त तकनीकी पदों पर भर्ती, मैकेनिक सेवा नियमावली में संशोधन, वेतनमान, मैकेनिक संवर्ग की पदोन्नति सहित 17 सूत्री मांगे शामिल हैं। जिन्हें यदि शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो प्रदेश भर के नलकूप मिस्त्री एवं तकनीकी कर्मी 6 नवंबर को लखनऊ में पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, चतुरी सिंह, रविशंकर, भगवान स्वयरूप, मोहम्मद हलीम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें