फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Verdict: सुरक्षा का तगड़ा घेरा तैयार, चार सुपर, पांच जोन और 15 सेक्टर में बांटा शहर

Sat, 09 Nov 2019 09:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बैठक के दौरान जिलाधिकारी एनजी रविकुमार व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या प्रकरण में फैसला को लेकर प्रशासन अलर्ट है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभी से शहर को चार सुपर जोन, पांच जोन और 15 सेक्टर में बांट दिया है। अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने कहा है कि फैसले के बाद असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक भावनाओं को भड़काए जाने की आशंका है। ऐसे में शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए शहर को सुपर जोन, जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है।

प्रत्येक सुपर जोन में एक अपर जिलाधिकारी, एक पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनका कार्य क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम कराना। अपने अधीन अधिकारियों-कर्मचारियों से ड्यूटी का सही निष्पादन कराना एवं प्रत्येक घटना से अवगत कराना होगा।
विज्ञापन


इनके अतिरिक्त अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर और पुलिस अधीक्षक नगर संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित उपजिलाधिकारी उत्तरदायी होंगे।
 
विज्ञापन

सुपर जोन: कोतवाली, लोहामंडी-हरीपर्वत, छत्ता और सदर। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी सुबह आठ से रात आठ बजे तक होगी।

ये हैं जोन और सेक्टर
. कोतवाली जोन में कोतवाली, नाई की मंडी और एमएम गेट सेक्टर बनाए हैं। 
. छत्ता जोन में एत्माद्दौला, छत्ता और मंटोला सेक्टर बनाए हैं।
. सदर जोन में सदर, ताजगंज और रकाबगंज सेक्टर बनाए हैं। 
. हरीपर्वत जोन में हरीपर्वत, न्यू आगरा और सिकंदरा सेक्टर बनाए हैं।
. लोहामंडी जोन में लोहामंडी, शाहगंज और जगदीशपुरा सेक्टर बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें