फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बलराम की नगरी बलदेव में छाया राम का नाम, हवन-पूजन संग निकाली गईं शोभायात्राएं; जगह-जगह हुआ स्वागत

Mon, 22 Jan 2024 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बलदेव में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गईं। सुबह से ही लोगों में गजब का उत्साह नजर आया। चहुंओर राम नाम की गूंज सुनाई दे रही थी। 
 
विज्ञापन
राममय नजर आयी बलराम नगरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बलराम नगरी राममय नजर आयीं। हर ओर जोश व उत्साह नजर आया। जय श्रीराम की गूंज चारों ओर सुनाई दी। बाजारों और मंदिरों को गुब्बारों व झालरों से सजाया गया। श्रीदाऊजी मंदिर में विशेष अभिषेक व श्रृंगार हुआ। मंदिर में नफीरी शहनाई वादन हुआ। वेदपाठी ब्राह्मणों ने बलभद्र सहस्त्र नाम पाठ व हवन-यज्ञ किया। सुन्दरकाण्ड का पाठ हुआ। 
विज्ञापन


नगर में शोभायात्रा बैंड-बाजे संग निकली गई। सैकड़ों पुरुषों व महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें आचार्य विष्णु पांडेय, मेरुकान्त पांडेय, श्याम सुंदर पांडेय, श्रीकृष्ण पांडेय, दाऊदयाल पांडेय, नीरज पांडेय, सभासद रमाकांत शर्मा, देवेंद्र पांडेय आदि थे। सिंह पौर द्वार पर भव्य कार्यक्रम में राम दरबार की स्थापना हुई, हवन यज्ञ हुआ। भव्य भगवा रैली निकलीं। इसमें चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विनय अग्रवाल, सुदीप बंसल, अरुण पांडेय, के के अग्रवाल, चन्दों पहलवान, पवन गोयल, अमित भारद्वाज, ब्रजेश पांडेय, राहुल अग्रवाल, योगेन्द्र अग्रवाल आदि थे।

 रीढ़ा रोड़ से निकलीं शोभायात्रा नगर परिक्रमा करते हुए राम दरबार व अन्य झांकियां निकलीं। जिसमें सुमित अग्रवाल, कौशल पांडेय, मेरुकान्त पांडेय, भोलू सिकरवार, माधव तेहरिया, अंकित तेहरिया, लक्ष्मण पांडेय, देवेंद्र परिहार, लव-कुश पांडेय आदि थे। दाऊजी पब्लिक स्कूल बलदेव की शोभायात्रा बैंड-बाजे से निकलीं जिसमें विभिन्न झांकियां नगर परिक्रमा करते हुए निकलीं। जिसमें राधिका चौधरी, पवन गोयल, अमित भारद्वाज आदि थे। नीवरी रोड़ भक्त मंडल के कार्यक्रम में अमन सोनी, अभिषेक पाठक, यश, जय, शुभम वर्मा, दिलीप वर्मा, पवन पाठक, मृदुल आदि थे। सभी शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत सम्मान पुष्प वर्षा से हुआ। जगह-जगह प्रसाद वितरण व भंडारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें