फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पर अहम फैसला: इतने फोर्स के जिम्मे रहेगी जिले की सुरक्षा

विज्ञापन
08एमएनपी-55- शहर में पुलिसबल के साथ मौजूद एडीएम व एएसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। अयोध्या मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय के संभाविेत फैसले के चलते जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 30 सेक्टरों में जिले को बांटा गया है। मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीमें सेक्टरों में मोबाइल गश्त करेंगी। तीन दिन तक जिले के स्कूल-कॉलेजों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम शासन से मिले निर्देश के बाद प्रशासन हरकत में आया। डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय और एसपी अजय शंकर राय ने खुद कमान संभाली। नगर में चिह्नित किए गए संवदेनशील स्थानों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। धर्म गुरुओं के अलावा अन्य सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों से मिलकर हालातों का जायजा लिया। नगर में संवदेनशील स्थान के रूप में चिह्नित किए गए महमूद नगर, दरीबा, छपट्टी, सिकंदरपुर, गोाला बाजार में डीएम और एसपी ने पहुंचकर लोगों से अपील की कि अयोध्या फैसले को सहर्ष स्वीकार करें। किसी भी तरह की धार्मिक टिप्पणी न करें। अगर ऐसा हुआ तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। डीएम और एसपी ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। दूसरी ओर एडीएम बीराम और एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने भी नगर में भ्रमण कर हालातों की जानकारी ली। धारा 144 लगी होने के कारण एक स्थान पर पांच से अधिक लोगों को जमा न होने की हिदायत दी।
रात 10:30 बजे बुलाई बैठक
मैनपुरी। डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने अपने आवास पर शुक्रवार की रात 10:30 बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बुलाई। उनको आवंटित किए गए क्षेत्रों में गतिविधियों की जानकारी लेने के बाद निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसी भी हालत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को चौकसी बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

तीन दिन स्कूल रहेंगे बंद
मैनपुरी। सुरक्षा के मद्दे नजर एहतियातन के तौर पर जिले में तीन दिन तक स्कूल बंद रहेंगे। डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने जारी किए गए निर्देश में कहा है कि सभी स्कूल संचालक आदेश का कड़ाई से पालन करेंगे। किसी भी कीमत पर कोई भी स्कूल नहीं खुलेगा। यदि स्कूल खुलता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
नहीं होगा कोई नया कार्यक्रम
मैनपुरी। धार्मिक स्थलों के आस-पास पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। धार्मिक नेताओं पर पुलिस की निगरानी रहेगी। डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिले भर में किसी भी नए कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। ड्रॉन कैमरा से चिन्हित स्थानों की निगरानी होगी। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए एक टीम काम करेगी।
विज्ञापन

सुरक्षा के इंतजाम
-छह तहसील में बनाईं गईं छह अस्थायी जेल
-पुलिस लाइन में बनाई गई अस्थाई जेल
-जिला कारागार की दो बैरकें कराई खाली, क्षमता 300
- 30 सेक्टर में बांटा जिला, हर सेक्टर में एक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात
-दो कंट्रोल रूम, एक कलक्ट्रेट में दूसरा साइबर सेल का पुलिस लाइन में
यह पुलिस बल रहेगा तैनात
-चार सीओ
-40 इंस्पेक्टर
-150 उप निरीक्षक
-2500 कांस्टेबल
-महिला थानाध्यक्ष सहित 14 थानाध्यक्ष
-स्वाट टीम
-एक कंपनी पीएसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें