फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पर आने वाले फैसले को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, किया पैदल मार्च

विज्ञापन
भोगांव में पैदल मार्च करते सीओ व एसडीएम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर/घिरोर/कुरावली। अयोध्या प्रकरण पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। रविवार को जिलेभर में पुलिस बल ने पैदल मार्च निकाले। थानों में हुईं शांति समितियों की बैठकों में अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने की अपील की। बेवर में एसडीएम पीसी आर्य व सीओ प्रयांक जैन ने पुलिसबल के साथ पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण हटवाने के साथ ही संदिग्ध लोगों की चेकिंग की। इसके बाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में एसडीएम ने कहा कि अयोध्या मामले में आने वाले निर्णय का सभी सम्मान करें। किसी भी तरह के बहकावे में न आएं। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही, चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत, भैयालाल गुप्ता, रवीकांत तिवारी, सुमित सिकरवार, इशांत सिंह, शमशाद अली, जुल्फिकार अली आदि मौजूद रहे।
घिरोर में एसडीएम रामसकल मौर्य के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल मार्च किया। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि पुलिस का सहयोग करें और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को स्वीकार करें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या मैसेज न करें। कुरावली में भी पीस कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें