फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरोंः मंदिरों मे दीपमालिका कर मनाई दीपावली

विज्ञापन
कासगंज सोरों में रघुनाथ मंदिर पर अयोध्या फैसले के बाद दीपमालिका सजाकर लिखा गया जय राम - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों। रामजन्म भूमि पर सुुप्रीमकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद हरि की पैड़ी के घाटों, वराह मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, रघुनाथ जी, मानस मंदिर, कटरेश्वर मंदिर में दीपमालिका की गई। रघुनाथ जी मंदिर में श्रद्धालुुुओं ने एकत्रित होकर होकर ढोल मजीरे बजाकर प्रभुुु राम की स्तुुति की। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष मुुन्नी देवी, सुुुरेश पटियात, भारत किशोर दुुबे, विजय भारद्वाज, डॉ. एनडी मौर्य, वीरेंद्र राठौर, अशोक तिवारी, विनय तिवारी, कन्हैयालाल त्रिवेदी, हेमंत पंडित, राजू तिवारी, विवेक महेरे, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, दिवाकर सोनी, सुुमित पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम फतेहपुरकलां में सुुपीम कोर्ट के फैसले के बाद हिंदू मुस्लिमों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी तथा मिष्ठान खिलाया। भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष रविंद्र ब्रहमचारी ने कहा कि सुुपीम कोट के फैसले के बाद स्पष्ट हो गया है कि भारत में हिंदू-मुस्लिम एकता को कोई ताकत खंडित नहीं कर सकती। इस अवसर पर मुमताज खां, रसीद, शाकिर खां, इकरार, जलील खां, अजयपाल, रिंकू, देवेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
सोरों। सुप्रीम कोर्ट के रामजन्मभूमि विवाद पर दिए गए फैसले को तीर्थनगरी के अधिवक्ताओं ने ऐतिहासिक बताया है। पूर्व शासकीय अधिवक्ता उपेंद्र मिश्र एडवोकेट ने कहा कि देश की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस संवेदनशील मसले पर सर्वसम्मति से दिया गया फैसला ऐतिहासिक है। इस फैसले सेेे देश की हिंदू मुस्लिम एकता को और मजबूती मिली है। विपिन कुमार शर्मा एडवोकेट, जयकुुमार सक्सेना, मुुस्तफा कामिल एडवोकेट, कैलाश चंद्र शर्मा, धनंजय माहेश्वरी, अनुराग शर्मा, राजीव शर्मा, केशव मिश्रा, मयंक मिश्रा आदि अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैैसले की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें